अभिनेता सुशांत ने चांद पर खरीदी थी जमीन!

नई दिल्ली। 14 जून, 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हमें छोड़कर चले गए। उनका जाना आज भी उनके फैन्स और पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को परेशान करता रहा है।आज भी सुशांत सबकी यादों वैसे ही जिंदा है जैसे पहले थे। आज सुशांत की पहली जयंती है, इस मौके पर लोग एक बार फिर भावुक हो गए हैं और अपने-अपने तरीके से उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक थे, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
आप उन्हें एक शानदार अभिनेता, डांसर और अंतरिक्ष के बारे में जानने की रुचि रखने वाले के रूप में जान सकते हैं, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत हर तरह से एक विलक्षण व्यक्ति थे। वह एक मल्टी टैलेंटेड इंसान थे। इसलिए, आज उनकी जयंती पर हम उनके जीवन के कुछ ऐसे तथ्यों पर एक नजऱ डालना चाहते हैं, जिन्हें कम लोग ही जानते हैं। जो यह बताते है कि सुशांत एक प्रतिभाशाली और प्रभावी व्यक्ति थे।