![](http://i0.wp.com/dynamicexpress.news/wp-content/uploads/2021/03/amarinder.jpg?resize=780%2C470&ssl=1)
चंडीगढ़। किसानों के आंदोलन के बीच पंजाब की कांग्रेस सरकार ने अन्नदाताओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 1.13 किसानों के 1,186 करोड़ रुपये के कर्जों को माफ करने का ऐलान किया है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने बजट में किसानों को 7,180 करोड़ रुपये की ऊर्जा सब्सिडी देने का भी ऐलान किया। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए राज्य सरकार का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने यह ऐलान किया। यही नहीं पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार ने भूमिहीन किसानों को भी बड़ी राहत देते हुए उनके 526 करोड़ रुपये के लोन माफ करने का फैसला लिया है।