वार्षिक राशिफल 2021

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
सोमवार, 11 जनवरी 2021
डॉ. अजय भाम्बी
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- आपका अपने कार्यों के प्रति बहुत अधिक गंभीर और जागरूक रहना लाभदायक स्थितियों का निर्माण करेगा। विशिष्ट लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व तथा विचार शैली में भी नयापन आएगा। लंबे समय से चल रही कोई चिंता दूर होगी।
नेगेटिव- किसी व्यक्ति पर बहुत अधिक भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। आपकी कुछ उम्मीदें भी टूट सकती हैं। खरीदारी अथवा मनोरंजन संबंधी कार्यों में खर्चा करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज किसी भी तरह का निवेश ना करें। क्योंकि अभी समय अनुकूल नहीं है। इस समय साझेदारी वाले व्यवसाय मुनाफे में रहेंगे। नौकरी से संबंधित लोग रूपए-पैसे का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, कोई गलती हो सकती है।
लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। लेकिन आपका सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान अनुभव हो सकती है। लेकिन महिलाएं स्त्री जनित किसी समस्या से परेशान रहेंगी।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 3
टैरो राशिफल
प्रणिता देशमुख
कार्ड – Ace of Swords
काफी दिनों से कुछ बातें आपने मन में दबा के रखी हुई है। जिसका विस्फोट आज हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ व्यक्तिगत दायरे न बनाए रखने की वजह से आपको तकलीफ का सामना करना पड़ेगा। परिवार में आप का महत्व कम हो रहा है। ऐसा आपको महसूस हो सकता है, लेकिन परिवार के लोगों की आप के प्रति नाराजगी भी क्यों बनी है, यह भी जानने की कोशिश करें।
करियर : काम से संबंधित बातों में जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से वरिष्ठों के प्रति नाराजगी बनी रहेगी।
लव : पार्टनर को अपनी व्यक्तिगत समस्याएं बताने की कोशिश करें।
हेल्थ : अधिक विचार के कारण सिर दर्द की तकलीफ हो सकती है।लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 4