राशिफल

आज का राशिफल

मेष – अद्भुत योग का निर्माण हो रहा है। लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है। सकारात्मक उर्जा से ओत प्रोत रहेंगे। शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम की स्थिति भी अच्छी मानी जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप अच्छा कर रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ – खर्च से परेशान रहेंगे। कर्ज की स्थिति आ सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक ठाक कहे जाएंगे आप। तांबे की कोई वस्तु दान करें।
मिथुन – आर्थिक क्रियाओं के लिए अच्छी स्थिति है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन अष्टम भाव में ग्रहों का जमावड़ा नुकसानदायक है। बचकर पार करें। शनिदेव को जल देते रहें।
कर्क – सबसे अच्छे दौर में हैं। बस पार्टनर का ध्यान रखें। किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अद्भत है। जीवनसाथी से न उलझें। उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बजरंग बली की अराधना करें।
सिंह – अच्छे दिनों की शुरुआत हो रही है। स्वास्थ्य भी ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करें।
कन्या – बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। चोट लग सकती है। कोई नुकसान हो सकता है। ध्यान दें। प्रेम मध्यम है। व्यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला – नवप्रेम, नवसम्बन्ध का आगमन हो सकता है। जीवन अच्छी स्थिति में चल रहा है। एक बदलाव की स्थिति चल रही है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम मध्यम है। व्यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। लाल वस्तुओं का दान करें।
वृश्चिक – विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। जीवन में प्रेम का प्रवाह हो रहा है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। व्यापार भी करीब-करीब ठीक है। शत्रुओं पर भारी पड़ रहे हैं। जीवन अच्छी दिशा में चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
धनु – लिखने-पढऩे में समय गुजारें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। कवियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम परवान चढ़ रहा है। बस भावुकता में निर्णय न ले। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम उत्तम, व्यापार भी ठीक चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर – सुख-संपदा में वृद्धि हो रही है लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन भी हो रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्यापार भी ठीक चल रहा है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
कुंभ – पराक्रम रंग लाएगा। जीवन में तरक्की करते दिख रहे हैं। व्यवसायिक स्थिति अच्छी है। शारीरिक स्थिति मध्यम है। प्रेम की स्थिति में थोड़ी दूरी बनी हुई है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन – निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। कुछ चीजें लटकी हुई हैं जिन्हें पूरा करने का वक्त आ गया है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, व्यापार अद्भत चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker