खानपान
बनाएं आटे के कुकीज
सामग्री :- 250 ग्राम आटा, 125 ग्राम (पाउडर) चीनी या गुड़, 150 ग्राम बटर , 1 टी स्पून इलाइची पाउडर।
विधि :- सबसे पहले चीनी, इलायची पाउडर और आटा को एक बाउल में मिला लें। अब अपनी उंगलियों से मक्खन को आटे में मिला लें। अब इस मिश्रण में ब्रेड क्रम्बस मिलाकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लिजिए। ध्यान रखें आटा नरम होना चाहिए। अब एक पेपर में आटे को लपेटकर 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिए। इसके बाद इसे 1/8 मोटाई में बेल लिजिए। फिर इन्हें काटकर बेकिंग ट्रे में लगा लें। अब 10 मिनट के लिए ठंडा कीजिए। फिर 170 डिग्री पर प्रीहीट ओवन में गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कीजिए।