रहस्यमयी गुफाओं में चीन के वैज्ञानिकों पर चमगादड़ों ने किया था हमला, वहीं से हुई कोरोना की शुरुआत!
कोरोना वायरस के फैलने के बाद से ही चीन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस के फैलने की शुरुआत हुई थी। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें चीन के वैज्ञानिक चमगादड़ों की एक गुफा में सैंपल लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। सैंपल लेने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया गया है। इस दौरान लापरवाही बरती गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बात का पता कर रहा है कि कोरोना वायरस की शुरुआत कैसे हुई।
वैज्ञानिकों पर चमगादड़ों ने हमला किया- एक रिपोर्ट के अनुसार वुहान लैब के वैज्ञानिकों का मानना है कि जब वो रहस्यमय गुफाओं में चमगादड़ों का सैंपल लेने गए थे तब उन पर कुछ चमगादड़ों ने हमला कर दिया था। ऐसा कहा जा रहा है कि उन गुफाओं में रहने वाले चमगादड़ सक्रंमित थे।
वीडियो काफी पुराना है- हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है। चीन के सरकारी चैनल में करीब दो साल पहले इस वीडियो को दिखाया गया था। इस वीडियो में वैज्ञानिक इस बात को स्वीकार करते हुए नजर आ रहे हैं कि उन पर चमगादड़ों ने हमला किया था।
वुहान इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने लापरवाही बरती थी- इस वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि वुहान इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने लापरवाही बरती थी, जिस वजह से उन पर चमगादड़ों ने हमला कर दिया था। इस वीडियो के अनुसार सार्स के मूल वायरस का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक चमगादड़ों का सैंपल इक_ा कर रहे थे। वैज्ञानिकों ने स दौरान कोई पीपीई किट नहीं पहना है।
चमगादड़ में कई तरह के खतरनाक प्रकार के वायरस पाए जाते हैं- चमगादडों का हमला करने के बाद एक शोधकर्ता का कहना था कि जब चमगादड़ ने जहरीले दांतों से काटा तो उन्हें लगा कि उनके हाथ में पूरी सूई घूस गई रही है। एक महिला शोधकर्ता का कहना था कि चमगादड़ में कई तरह के खतरनाक प्रकार के वायरस पाए जाते हैं।