राम मंदिर निर्माण के लिए अपर्णा यादव ने दिए 11 लाख

लखनऊ। सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये दान किया है। अपर्णा यादव ने कहा कि, मैंने ये स्वेच्छा से किया है।मैं अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी नहीं ले सकती। अतीत कभी भी भविष्य के बराबर नहीं होता है।
उन्होंने कहा कि राम भारत के चरित्र, संस्कार और सभी की आस्था के केन्द्र हैं. ये राष्ट्र का मंदिर बन रहा है। हमें लगता है कि हर भारतीय को इस मंदिर के लिए दान देना चाहिए इसलिये मैने भी दान दिया है।
आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने के लिए चंदा इका करने का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर निर्माण और प्रबंधन के लिए बनाया गया ट्रस्ट चंदा इका करने का काम कर रहा है। लोग दिल खोलकर मंदिर के लिए दान कर रहे हैं। अब तक मंदिर निर्माण के लिए पंद्रह सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा इक_ा हो चुका है।