जरा हटके

लॉकडाउन में टीवी देखकर आयुष ने लिख डाली ओडिय़ा भाषा में रामायण

भुवनेश्वर। कोरोना संक्रमण के कारण बीते साल देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की गई। इस दौरान दर्शकों की मांग पर दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत का दोबारा प्रसारण किया गया। ओडिशा के एक 10 साल के बच्चे ने इस प्रसारण का अलग ही तरह का फायदा उठाया। इस बच्चे ने एक बार फिर से रामायण लिख डाली लेकिन अपनी ओडिया भाषा में।
आयुष कुमार खुंटिया ने अपनी लिखी रामायण का नाम ‘पिलाका रामायणÓ रखा है जिसका अर्थ है बच्चों की रामायण। इसमें 104 पन्ने हैं और यह आयुष की मातृभाषा यानी ओडिया में लिखी हुई है। आयुष ने कहा, ‘मार्च में घोषित लॉकडाउन के वक्त, मुझे मेरे अंकल ने टीवी पर रामायण देखने और बाद में उसपर कुछ लिखने को कहा। मैंने दूरदर्शन चैनल पर रामायण देखी और अपनी नोटबुक में हर एपिसोड को ओडिया भाषा में लिखा। किताब पूरी करने में मुझे दो महीने का समय लगा।Ó आयुष ने बताया कि उन्होंने इस किताब में रामायण के कई महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया है जैसे भगवान राम का 14 वर्ष के लिए वनवास जाना, रावण द्वारा सीता मां का अपहरणण और भगवान राम की वापसी पर कैसे अयोध्या के लोगों ने उनका स्वागत किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker