मनोरंजन

सपना-निरहुआ के साथ करेंगी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री

नई दिल्ली। जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आए दिन अपने वीडियोज के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उन्होंने हरियाणवी गानों पर मस्तीभरी स्टेज परफॉर्मेंस देकर अपनी पहचान बनाई है। इसी के कारण वो चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं अब सपना, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी तहलका मचाती दिखाई देने वाली हैं। एक आने वाली बड़ी भोजपुरी फिल्म में उनकी एंट्री लगभग पक्की हो गई है। यही नहीं इस फिल्म में सपना चौधरी भोजपुरी इडंस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार के साथ रोमांस करती दिखाई देने वाली हैं।
सपना चौधरी, भोजपुरी फिल्मों में भी डांस का तड़का लगाती दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में मीडिया रिपोट्र्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि सपना की ये एंट्री भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की फिल्म से होने वाली है। आजतक की रिपोर्ट की मानें तो निरहुआ की बिग बजट फिल्म ‘मजनू’ में सपना के लिए एक खास डांस नंबर रखा गया है। इस गाने में सपना निरहुआ के साथ डांस और रोमांस करती दिखाई देंगी। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
सुशील वर्मा की फिल्म ‘मजनू’ को ब्रजेश मौर्या डायरेक्ट करेंगे। वहीं उम्मीद है कि इस फिल्म में सपना की एंट्री से इसे जमकर दर्शक मिलेंगे। वहीं सपना के फैंस भी उन्हें भोजपुरी अंदाज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। सपना इससे पहले बॉलीवुड फिल्म में भी डांस नंबर्स करती दिखाई दे चुकी हैं।
बता दें कि निरहुआ के साथ सपना भले ही भोजपुरी फिल्म में एंट्री ले रही हैं लेकिन इससे पहले वो खेसारी लाल यादव और रवि किशन जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्टेज परफॉर्मेंस करती दिखाई दे चुकी हैं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भोजपुरी फिल्मों में सपना को कितना पसंद किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker