सलमान खान ने इन 5 फिल्मों को छोड़ की थी बड़ी गलती

मुंबई। बीते कई दशकों से सलमान खान बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेताओं में से एक हैं। उनका नाम फिल्मों के चलने के लिए गारंटी माना जाता रहा है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हालांकि उनसे भी करियर में कुछ ऐसी फिल्में छूटी हैं, जिनके जरिए दूसरे स्टार्स ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। यही नहीं उन सितारों को उन फिल्मों के जरिए स्टारडम भी मिला है। आइए जानते हैं, वे कौन सी हिट फिल्में हैं, जिन्हें सलमान खान ने कर दिया था रिजेक्ट…
बाजीगर: किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख के फिल्मी करियर की यह सबसे लोकप्रिय मूवीज में से एक है। शुरुआत में यह रोल सलमान खान को ही ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने यह सोचकर इसे खारिज कर दिया था कि करियर के इस मोड़ पर ऐंटी-हीरो रोल करना सही न होगा। हालांकि इस फिल्म को जबरदस्त लोकप्रियता मिली और शाहरुख खान ने बड़ा मुकाम हासिल किया। इसके लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे: रोमांटिक फिल्मों के इतिहास में दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म का नाम बड़ी शिद्दत से लिया जाता है। कुछ कारणों से सलमान ने इस मूवी को भी छोड़ दिया था। इस मूवी में काजोल और शाहरुख खान लीड रोल में थे।
गजनी: इस फिल्म के जरिए आमिर खान ने एक और हिट अपने नाम कर ली थी। हालांकि शुरुआत में इसके रोल के लिए भी सलमान को ऑफर दिया गया था। कहा यह भी जाता है कि मूवी की स्क्रिप्ट पढऩे के बाद आमिर ने ही सलमान के नाम का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उनकी ओर से खारिज किए जाने के बाद खुद इसे करने का फैसला लिया था। आमिर ने इस फिल्म में शानदार एक्टिंग की थी।
कल हो ना हो: इस मल्टीस्टारर फिल्म के रोल को सलमान खान ने इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि वह शाहरुख के सपोर्टिंग एक्टर नहीं बनना चाहते थे। फिर इस रोल में सैफ अली खान को लिया गया था। सैफ अली खान को इस रोल के लिए कई अवॉर्ड मिले थे।
चक दे इंडिया: भारतीय महिला हॉकी टीम पर बनी इस मूवी में कोच के रोल के लिए सलमान को ही पहले अप्रोच किया गया था। उन्होंने इस रोल को खारिज कर दिया था और एक बार फिर से बाजगीर की तरह बाजी शाहरुख के हाथ लगी। इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था।



