साप्ताहिक राशिफल
![](http://i0.wp.com/dynamicexpress.news/wp-content/uploads/2021/03/srasifal.jpg?resize=340%2C272&ssl=1)
मेष:- सप्ताह का आरंभ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।अत्यधिक भागदौड़ के कारण आप थका थका महसूस करेंगे। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें। सप्ताह के मध्य ग्रह स्थितियों में सुधार के प्रभावस्वरूप कार्य व्यापार में उन्नति होगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित कार्य संपन्न करवाना चाह रहे हों तो अवसर है। सप्ताहांत षड्यंत्र का शिकार होने से बचें विवादों से दूर रहें। 1अप्रैल को रहें जरा बचके।
वृषभ:- सप्ताह का आरंभ शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता देगा। विशेषकरके विद्यार्थियों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए परीक्षा में अच्छी कामयाबी के लिए और प्रयास करें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्य क्षेत्र से कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं, विवाद से बचें। 4 अप्रैल को रहें जरा बचके।
मिथुन:- सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के साथ शुरू होगा किंतु, ये अधिक समय तक नहीं रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों अथवा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन प्रतियोगिता में अच्छी सफलता देगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत किंतु षड्यंत्रकारियों और गुप्त शत्रुओं से बचते रहें। 2 अप्रैल को रहें जरा बचके।
कर्क:- अपने सौम्य स्वभाव के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी जिसके फलस्वरूप अत्यधिक भागदौड़ करना पड़ेगा। सप्ताह के मध्य पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। मित्रों एवं सम्बंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग किंतु सप्ताहांत सब बेहतर हो जाएगा। 3 अप्रैल को रहें जरा बचके।
सिंह:- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन कामयाबी हो भरा रहेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा निर्णय लेना चाहें तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना चाहें तो भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य में लगे रहेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
कन्या:- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन कामयाबियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्योन्नति तो होगी ही धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठानों में दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। अपने सौम्य स्वभाव के बल पर विषम परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त करते हुए आगे बढ़ेंगे। सप्ताहांत अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। 31 तारीख को रहें जरा बचके।
तुला:- सप्ताह के आरंभ में भागदौड़ की अधिकता रहेगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो सप्ताह अनुकूल परिणाम दायक रहेगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में अधिक खर्च होगा। सप्ताह के मध्य मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेगा इसलिए किसी भी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर का लाभ उठाएं। 04 तारीख को रहें जरा बचके।
वृश्चिक:- सप्ताह के आरंभ में ही आयके साधन बढ़ेंगे। शीर्ष अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति एवं अदम्य साहस के बलपर कठोर निर्णय लेकर यश प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और खर्च भी होगा विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। 31 तारीख को रहें जरा बचके।
धनु:- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए काफी मिलाजुला फल कारक रहेगा। आरंभ में कार्य व्यापार में उन्नति होगी। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय और अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना चाहें तो भी परिणाम बेहतरीन रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। सप्ताहांत स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। 2 तारीख को हो रहें जरा बचके।
मकर:- सप्ताह का आरंभ भाग्योन्नति में सहायक रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से भी सहयोग के योग। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। जो लोग नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे थे वही आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। मकान-वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताहांत भागदौड़ की अधिकता रहेगी। 4 तारीख को रहें जरा बचके।
कुंभ:- सप्ताह का आरंभ स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। अधिक भागदौड़ से थकान का अनुभव करेंगे। झगड़े विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र से कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। कोर्ट कचहरी के मामलों के में भी सावधानी बरतें विवादों को बाहर ही सुलझाएं। सप्ताह के मध्य भाग्योन्नति होगी। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी और दान-पुण्य भी करेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी सर्विस के लिए किये गए आवेदन के सफल होने के योग। 2 अप्रैल को रहें जरा बचके।
मीन:- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए काफी मिलाजुला रहेगा। आरंभ में विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग सहयोग के योग। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नजले जुखाम तथा बुखार आदि से बचें। सप्ताहांत गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन भाग्य वृद्धि करेगा। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े कार्यो का भी निपटारा होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। 1 तारीख को रहें जरा बचके।