देश-विदेश
होलिका दहन के बाद लुकवारी फेंकने के दौरान आग में झुलसने से तीन बच्चों की मौत
बोधगया| बिहार के गया में होली के मौके पर हुए हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गयी। बोधगया में रविवार की रात होलिका दहन के बाद लुकवारी फेंकने के दौरान आग में झुलसने से तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसा पहाड़ी पर झाड़ियों में आग लग जाने से हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार बोधगया थाना क्षेत्र में मनकोसी गांव के राहुल नगर टोला में रविवार की रात होलिका दहन के बाद लुकबारी फेंकने गए बच्चों की टोली आग की चपेट में आ गई। जिसमें चार बच्चे बुरी तरह आग से झुलस गए। इसमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक गंभीर रूप से घायल है। घटना से होली की खुशी मातम में बदल गई।