जरा हटके

14 साल के बच्चे के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार महिला हुई गर्भवती!

वाशिंगटन। अमेरिका में एक 14 साल के बच्चे के साथ बलात्कार करते हुए पकड़ी गई महिला ने दावा किया है कि अब वह गर्भवती है। महिला ने कथित तौर पर एक साल पहले अमेरिका के अरकंसास में 14 साल के किशोर के साथ रेप किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को एक गवाह ने ही यह बताया है कि महिला वारदात के एक साल बाद पीडि़त किशोर के बच्चे से गर्भवती है।
यौन शोषण का यह मामला तब सामने आया था जब एक शख्स ने राज्य के चाइल्ड एब्यूज हॉटलाइन पर फोन कर के यह बताया कि ब्रिटनी ग्रे नाम की महिला ने 14 साल के लड़के के साथ संबंध बनाया है।
बीते साल सितंबर में एक गवाह ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को 14 साल के किशोर संग संबंध बनाते देखा है। उसने यह भी बताया कि ब्रिटनी ग्रे के पीडि़त किशोर संग एक साल से ज्यादा समय तक संबंध रहे। गवाह ने ही पुलिस को यह भी बताया कि ब्रिटनी अब पीडि़त किशोर के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि कर ली है कि महिला गर्भवती है। महिला को इसी साल 1 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और बीते गुरुवार 5 हजार डॉलर का बॉन्ड भरने के बाद उसे जेल से रिहा किया गया। महिला को अब 23 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker