मनोरंजन
16 साल में दुनिया की सुपरहिट स्टार बन गई थीं रिहाना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में किसान लगभग 70 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसान इस कानून को वापस लेने के लिए लगातार मांग कर रहे हैं। इस गणतंत्र दिवस पर भी दिल्ली में लाल किला पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके चलते दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। अब इस आंदोलन पर इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक ट्वीट के जरिये वह चर्चा का विषय बन गई हैं। रिहाना का पूरा नाम रोबीन रिहाना फेंटी है। उनका जन्म 20 फरवरी, 1988 को बारबाडोस में हुआ था। वो एक बारबेडियन पॉप स्टार, मॉडल और बिजनेसवूमेन हैं।