छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी

रायपुरl सीएम विष्णु देव साय ने कहा है कि आज महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी की गई है। 66 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में आज ₹626 करोड़ से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई है। 29वीं किस्त के लिए प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। अब तक कुल ₹18,800 करोड़ से अधिक की राशि हमारी माताओं-बहनों के खातों में भेजी जा चुकी है और इससे मातृशक्ति का आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है। इस राशि का हमारी माताएँ-बहनें घर के दैनिक खर्चों से लेकर बच्चों की शिक्षा, बचत तथा सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न आवश्यक कार्यों में सदुपयोग कर रही हैं। इससे उनका आर्थिक सशक्तीकरण और अधिक सुदृढ़ हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker