30 साल की उम्र में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया में हुए शामिल, रचा इतिहास

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। अन्य लोगों के साथ मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है। सूर्यकुमार पहली बार टीम इंडिया के किसी भी फॉर्मेट में शामिल हुए हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे सूर्यकुमार के पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम में भी शामिल होने की पूरी संभावना थी। सचिन तेंदुलकर से लेकर तमाम क्रिक्रेटरों ने सूर्यकुमार के अभी तक टीम इंडिया में सेलेक्ट नहीं होने पर सवाल भी खड़े किए थे। दोस्तों और परिवार में सूर्या के नाम से मशहूर सूर्यकुमार वैसे तो करीब 15 साल से फस्र्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन 30 साल की उम्र में पहली बार टीम इंडिया में सेलेक्ट होकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। घरेलू क्रिक्रेट में सूर्यकुमार मुंबई के लिए खेलते हैं। आईपीएल में पहली बार 2011 में वह मुंबई इंडियन का हिस्सा बने थे। बीच में कोलकाता राइडर्स के साथ भी रहे। सूर्यकुमार ने पिछले सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 480 रन बनाए थे। इसकी बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफल रही थी।