छत्तीसगढ़

नगर के सुभाष वार्ड में अस्थाई राशन दुकान का किया गया उद्घाटन

कांकेर। कांकेर शहर के सुभाष वार्ड में अस्थाई राशन दुकान का उद्घाटन नगर पालिका के अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव, सुभाष वार्ड पार्षद विकास कुमार अंभोरे द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शहर मण्डल अध्यक्ष दिनेश रजक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दीपक खटवानी, पार्षद चंद्रलोक ठाकुर, पार्षद अजय सिंह रेणु , पार्षद ओमप्रकाश देवांगन (बबलू ), पूर्व पार्षद मीना उके, पूर्व पार्षद संजयपुरी गोस्वामी राशन दुकान की संचालिका वर्षा साहू, महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं समेत वार्डवासी मौजूद रहे,, इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि वर्तमान में हमारी भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों पर आम जनता को अधिक से अधिक सुविधा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है । जिसके लिए हमारी सरकार दृढ़संकल्पित है। सरकार के खाद्य विभाग की नई गाइडलाइंस के तहत घर घर तक राशन पहुंचे यह सरकार का प्रयास है जिसके लिए राशन दुकान की संख्या भी बढ़ाई जा रही है ताकि लोगों को राशन लेने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े, नगर पालिका के अध्यक्ष ने वार्डवासियों को जानकारी देते हुए कहा कि स्व सहायता समूह द्वारा पारदर्शिता के साथ वार्डवासीयों का विश्वास जीता जाएगा और अभी तक इस वार्ड के लोग दूसरे वार्ड स्थित उचित मूल्य के दुकान से राशन लाते थे अब अस्थाई राशन दुकान महात्मा गांधी स्कूल मैदान में बरसो पुरानी मांग पूरी हो चुकी है स्थल निरीक्षण का कार्य पूरा हो चुका है जल्द ही सुभाष वार्ड में स्थाई राशन दुकान बनाया जाएगा इसी क्रम में पार्षद विकास अंभोरे ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास कार्य हो रहे है और आज गांव और नगर के अंतिम व्यक्ति तक शासन के योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सभी वार्डों में राशन दुकान संचालित करना एक महत्वपूर्ण योजना है सुभाष वार्ड में भी अस्थाई राशन दुकान खुलने से लोगों को आसानी से राशन की उपलब्धता हो सकेगी एवं समय की बचत भी होगी उन्होंने हितग्राहियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आने वाले समय में जल्द ही सुभाष वार्ड में सर्व सुविधा युक्त स्थाई राशन दुकान का निर्माण कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker