मनोरंजन

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने के लिए तैयार

मुंबई। ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी हालिया फिल्मों में अपनी बेमिसाल अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने के लिए तैयार हैं। नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर गुरविंदर सिंह की आगामी पंजाबी फिल्म ‘रहमत’ को प्रतिष्ठित लोकार्न फिल्म फेस्टिवल (Locarno Film Festival) 2026 के मुख्य इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन सेक्शन में चुन लिया गया है। स्विट्ज़रलैंड में इस फिल्म का भव्य वर्ल्ड प्रीमियर होगा, जहां यह फेस्टिवल के सबसे सर्वोच्च सम्मान ‘गोल्डन लेपर्ड’ (Golden Leopard) के लिए दुनिया भर की चुनिंदा फिल्मों से मुकाबला करेगी।
‘मैं वापस आऊंगा’ फ़िल्म के एक्टर की इस फ़िल्म के चुने जाने से चार साल बाद लोकार्न के मुख्य कॉम्पिटिशन में भारत की वापसी भी हुई है। इस सेक्शन में शामिल होने वाली पिछली भारतीय फ़िल्म महेश नारायणन की ‘अरियिप्पु’ (2022) थी। इस साल, ‘रहमत’ का मुकाबला होंग सांग-सू, डेनिस कोटे, मारिया बैक, नेल्सन येओ और बेसिल दा कुन्हा जैसे फ़िल्ममेकर्स की नई फ़िल्मों के साथ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker