मनोरंजन

अभिनेत्री  दीपिका पादुकोण की जिस आवाज का कभी उड़ता था मजाक, अब उसी से रचा इतिहास

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सच्ची सफलता वही है जो आलोचनाओं को अवसर में बदल दे। कभी उनकी भारी आवाज़ को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में मज़ाक उड़ाया जाता था, लेकिन आज वही आवाज़ दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी रूद्गह्लड्ड ्रढ्ढ का हिस्सा बन चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा (रूद्गह्लड्ड) ने हाल ही में अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (्रढ्ढ) वॉयस प्रोजेक्ट के लिए दीपिका पादुकोण की आवाज़ को शामिल किया है। यह एआई प्रोजेक्ट इंसानों जैसी प्राकृतिक, भावनात्मक और अभिव्यक्तिपूर्ण आवाजें तैयार करने पर केंद्रित है। दीपिका की आवाज़ को उसकी गहराई, स्पष्टता और भावनात्मक प्रभाव के लिए चुना गया है, जिससे वह इस विशेष सूची में जगह बनाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में जब दीपिका ने अपना करियर शुरू किया था, तब कई लोगों ने उनकी आवाज़ को बहुत भारी बताया था और सुझाव दिया था कि वह डबिंग कराएं। लेकिन दीपिका ने अपनी आवाज़ को अपनी पहचान बना लिया और आज उसी आवाज़ के माध्यम से वह वैश्विक तकनीकी नवाचार की दुनिया में नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।
टेक विशेषज्ञों का मानना है कि मेटा का यह कदम भारत के मनोरंजन और तकनीकी क्षेत्र की वैश्विक प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगा। सोशल मीडिया पर दीपिका के प्रशंसक इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त कर रहे हैं और इसे भारतीय सिनेमा की आवाज़ को दुनिया तक पहुंचाने वाला पल बता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker