मनोरंजन

हॉलीवुड में अपनी टैलेंट का प्रदर्शन करेंगी अभिनेत्री दिशा पाटनी

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने के बाद जल्द ही हॉलीवुड में तहलका मचाने जा रही हैं। हाल ही एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दिशा ने हॉलीवुड में डेब्यू को लेकर खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि किस तरह से उनके हाथ ये विदेशी मूवी आई है।
भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री दिशा पाटनी अब हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, अली फजल और अनुपम खेर के बाद वह भी हॉलीवुड में अपनी टैलेंट का प्रदर्शन करेंगी। दिशा की पहली हॉलीवुड फिल्म सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘हॉलीगार्ड्स सागा: द पोर्टल ऑफ फोर्स’ होगी, जिसका निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता केविन स्पेसी कर रहे हैं। इस परियोजना के माध्यम से दिशा वैश्विक दर्शकों के बीच अपनी नई पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

हालिए एक इंटरव्यू में दिशा ने अपने हॉलीवुड सफर को लेकर बात की है। उन्होंने कहा- यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां तक पहुंच पाते हैं। पश्चिमी देशों का सिनेमा ऑडिशन पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है। वहां काम पाने के लिए आपको ऑडिशन देना पड़ता है।

इसमें किस्मत भी बड़ी भूमिका निभाती है कि कभी-कभी, वे (हॉलीवुड फिल्ममेकर) बस आपका पिछला काम देखते हैं और आपको प्रोजेक्ट या ऑडिशन का प्रस्ताव देते हैं।

वैसे वहां काम करना व वीजा मिलना और दूसरे संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर करता है। इसमें में काफी तकनीकी चीजें शामिल रहती हैं। आखिर में वो वह एक अलग देश होता है, आपको मौके पर उपस्थित रहना होगा। यहां पर बैठकर, वहां अच्छे रोल नहीं पा सकते हैं। यहां से आप सिर्फ ऑनलाइन ऑडिशन दे सकते हैं, लेकिन वहां जाकर थोड़ा रुकना और उस पर काम करना सबसे अच्छा है।

हालिए रिलीज अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू जंगल में दिशा पाटनी नजर आई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। दिशा की अपकमिंग मूवी हॉलीवुड फिल्म हॉलीगार्ड सागा: द पोर्टल आफ फोर्स, वह आवारापन 2 में भी दिखेंगी, एक्ट्रेस की जोड़ी इमरान हाशमी संग बनी है। आवारापन 2 अगले महीने 14 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker