मनोरंजन

अभिनेत्री सोनम कपूर दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के चलते सुर्खियों में

नई दिल्ली। अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के चलते सुर्खियों में हैं। ये अफवाहें सामने आने के बाद बीती रात वह पहली बार कैमरे में कैद हुईं।
दरअसल, सोनम अपनी बहन अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर की सगाई के जश्न में शामिल होने पहुंची थीं, जिसे दशहरा के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कपूर परिवार और बॉलीवुड के कई लोग मौजूद थे।

सोनम वहां पूरे स्टाइल अंदाज में पहुंचीं। हालांकि, उन्होंने पैपराजी को पोज देने से परहेज किया और सीधे बिल्डिंग के अंदर चली गईं। उनके लूज आउटफिट के बावजूद, सामने आए वीडियो में लोगों ने उनका ‘बेबी बंप’ खोजना शुरू कर दिया है, जिससे अफवाहों का बाजार और गर्म हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker