देश-विदेश

अगले अकादमिक सत्र से स्कूलों में विद्यार्थियों के मोबाइल ले जाने पर पाबंदी : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमलाl हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को घोषणा की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से प्री-नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा,‘‘हालांकि, शिक्षकों को अपने मोबाइल फोन स्टाफ रूम में या अपने बैग में रखने की अनुमति होगी।’’
मुख्यमंत्री ने समग्र शिक्षा निदेशालय में अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया, जिनमें विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके), शिक्षा गैलरी, कार्यक्रम प्रबंधन स्टूडियो, सम्मेलन क्षेत्र, नया सम्मेलन कक्ष और एक आधुनिक केंद्रीय ताप प्रणाली शामिल हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये उन्नत सुविधाएं न केवल प्रशासनिक और शैक्षणिक दक्षता को बढ़ाएंगी बल्कि हिमाचल प्रदेश में डिजिटल शिक्षा प्रशासन के एक नए युग की शुरुआत भी करेंगी।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और कई निर्णायक सुधार लागू किए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा की गुणवत्ता के मूल्यांकन के आधार पर अपनी रैंकिंग को 21वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंचाकर राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker