देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटरों को किया गिरफ्तार, एक बड़ी साजिश नाकाम

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में से दो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के और एक दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, ये तीनों शूटर दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और किसी की हत्या करने की साजिश रच रहे थे। इसी बीच रोहिणी जिला पुलिस को उनके आने-जाने की भनक लग गई और उन्हें पकड़ लिया गया।
पुलिस का कहना है कि उन्हें इन शूटरों की हरकतों के बारे में पहले ही खुफिया जानकारी मिल गई थी। सूचना मिलते ही स्पेशल स्टाफ की टीम ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद लगातार निगरानी रखकर और तकनीकी जांच की मदद से तीनों को दबोच लिया गया।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इन शूटरों को विदेशों में बैठे गैंग के नेटवर्क से निर्देश मिल रहे थे। विदेशी हैंडलर से जानकारी मिलने के बाद ही इन्हें दिल्ली में वारदात को अंजाम देना था। गिरफ्तार किए गए ये शूटर दिल्ली में पहले हुई कई आपराधिक घटनाओं में शामिल थे और पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी। यह भी पता चला है कि ये बदमाश पहले भी हत्या और सरेआम गोलीबारी जैसी कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker