खेलछत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में कांस्य पदक विजेता बिंदियारानी देवी को दी बधाई

रायपुरl वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में महिला 58 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारत की होनहार खिलाड़ी बिंदियारानी देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिंदियारानी देवी ने अपने शानदार प्रदर्शन, अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का परिचायक है। बिंदियारानी देवी की यह सफलता देशभर के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का उत्साह प्रदान करेगी।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि समस्त देशवासियों को बिंदियारानी देवी की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने इस शानदार सफलता के लिए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker