खेल

पहली बार हो रहा है गुवाहाटी में टेस्ट मैच, गौतम गंभीर की डिमांड पर चिंता में BCCI, कहीं उल्टा ना पड़ जाए दांव

गुवाहाटीl कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने उसके ही हथियार यानी स्पिन गेंदबाजी से हराकर तहलका मचा दिया है। टीम इंडिया 66 साल में पहली बार दोनों पारियों में 200 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी है। इडेन गार्डंस स्टेडियम में इस रिकॉर्ड हार को लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की जबरदस्त आलोचना की हुई है। गौतम गंभीर यह मान भी चुके हैं कि टीम मैनेजमेंट ने ही कोलकाता में टर्निंग विकेट मांगी थी, जिस पर भारतीय टीम को 30 रन की हार मिली है। भारत ने 4 स्पिनर मैच में उतारे थे, लेकिन उन सभी पर दोनों पारियो में 4-4 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका का वो स्पिनर भारी पड़ गया, जिसे टीम में रेगुलर जगह भी नहीं मिलती। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट अपनी नीति नहीं बदलने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट मैच के लिए भी गौतम गंभीर ने टर्निंग विकेट पर ही भरोसा जताया है, जिससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) चिंता में पड़ गया है।

गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियमें में 22 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। यहां पहली बार टेस्ट मैच का आयोजन होने जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यही वो कारण है, जिसने बीसीसीआई को चिंता में डाल दिया है। बीसीसीआई का मानना है कि टर्निंग ट्रैक इस टेस्ट के आयोजन के लिए निगेटिव साबित हो सकता है। बीसीसीआई की चिंता का ये भी कारण है कि बरसापारा स्टेडियम के पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक हैं, जो बीसीसीआई के क्यूरेटर्स पैनल के हेड भी हैं। ऐसे में उनके होम टर्फ पर ही यदि पिच का व्यवहार निगेटिव रहा तो कई सवाल खड़े हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker