खेल

गौतम गंभीर पिच क्यूरेटर से नाखुश, नजर आ रही है हरी घास

मुंबईl  गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले से पहले वानखेड़े की पिच चर्चा में है जिससे विवाद शुरू हो गया है।

दरअसल, मुंबई के वानखेड़े की पिच पर हरी घास नजर आ रही है। पिच को देखकर साफ लग रहा है कि तेज गेंदबाजों को इससे काफी फायदा मिलेगा। अगर इसी पिच पर भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल खेला जाता है तो गेंदबाज यहां हावी रह सकते हैं। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल है उसमें टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर पिच क्यूरेटर से नाखुश नजर आ रहे हैं।

टीम इंडिया लगातार वानखेड़े में लगातार अभ्यास कर रही है। वहीं 3 मार्च को भी टीम ने अभ्यास किया इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर भी टीम के साथ मौजूद थे। गंभीर ने इस दौरान पिच क्यूरेटर से मुलाकात की। इसमें दिलचस्प बात ये है कि वह काफी नाखुश दिखे। माना जा रहा है कि इसका कारण वानखेड़े की पिच ही है।
बता दें कि, इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम भारत के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। वानखेड़े की पिच वैसे तो बल्लेबाजों के लिए मुफीद होती है लेकिन अगर पिच पर हरी घास रहती है तो इस बात तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिल सकती है। इंग्लैंड की टीम में कई दमदार खिलाड़ी हैं और आईपीएल में वे यहां लंबे समय से खेल रहे हैं। ऐसे में कंडीशंस को अच्छे से जानते हैं। यही कारण है कि इंग्लैंड की टीम भारत के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker