देश-विदेश

इजराइल ने ईरान में तेल भंडार पर गिराईं मिसाइलें, ईरान ने 5 देशों पर किए हमले

तेहरानl अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का नौवां दिन है। इस बीच इजराइल ने ईरान में तेल भंडार और रिफाइनरी फैसिलिटी से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली मीडिया वाइनेट के मुताबिक, ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और 3 तेल डिपो को निशाना बनाया गया है।

वहीं, ईरान ने पलटवार करते हुए 5 देशों पर हमले किए। इनमें इजराइल के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि वे अमेरिका और इजराइल के खिलाफ छह महीने तक जंग लड़ने में सक्षम है।

IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड दोनों ही लंबे समय तक संघर्ष करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सैन्य अड्डों और फैसिलिटी से जुड़े 200 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker