पेरिस ओलंपिक में भारत को मनु भाकर-सरबजोत की जोड़ी ने दिलाया दूसरा मेडल

पेरिसl पेरिस ओलंपिक 2024 का चौथा दिन भारत के लिए बड़ा ही शानदार रहा। भारत को मंगलवार को जिन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीदें थी, आखिरकार वो देश की उम्मीदों पर खरे उतरे। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों ने निराश भी किया, इनमें ट्रैप शूटिंग के खिलाड़ी शामिल हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन मंगलवार 30 जुलाई को मनु भाकर अपने जोड़ीदार सरबजोत सिंह ने भारत को दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने कोरियाई जोड़ी को मात दी। ट्रैप शूटर पृथ्वीराज तोंड ईमान पर भी निगाहें थी लेकिन वह आगे नहीं बढ़ पाए। भारतीय हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखा और आयरलैंड को 2-0 से मात दी।
अर्जेंटीना के खिलाफ ड्रॉ के बाद भारत को आयरलैंड जैसी मजूबत टीम से भिड़ना है। बैडमिंटन में एक बड़ा मुकाबला होने वाला है। सात्विक-चिराग और अल्फियन- आर्डियांटो क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं, लेकिन इस मैच का विजेता ग्रुप सी में टॉप स्थान हासिल करेगा। भारत अबतक एक मेडल जीता है। शूटिंग में मनु भाकर ने दूसरे ही दिन ब्रॉन्ज दिलाया। इसके बाद से भारत को पदक का इंतजार है।
सात्विक-चिराग की जोड़ी की बेहतरीन जीत- सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। वहीं इस जोड़ी ने मंगलावर को इंडोनेशिया के मुहम्मद रियान अर्दियांतो और फजर अल्फियान ने को सीधे गेम में हराकर ग्रुप सी में टॉप स्थान हालिस किया। दुनिया की पांचवें नंबर की सात्विक और चिरगा की भारतीय जोड़ी ने आर्दियांतो और अल्फियान की दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी को 40 मिनट में 21-13,21-13 से हराया।