मनोरंजन
फिलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं : एक्ट्रेस अमीषा पटेल

मुंबई। बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पसंद से सिंगल रहने का फैसला किया है। सलमान खान, सुष्मिता सेन और तब्बू के बाद अब एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। 51 साल की अमीषा का कहना है कि वह अपनी सिंगल लाइफ से पूरी तरह खुश हैं और फिलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं रखतीं।
हाल ही में, अमीषा पटेल ने एक्स पर Ask Me Anything सेशन किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, “आप शादी कब कर रही हैं?” इस सवाल का जवाब देते हुए अमीषा ने कहा, “कभी नहीं। सिंगल रहकर बहुत खुश हूं। मेरे पास 100 करीबी परिवार वाले और दोस्त हैं जो मुझसे प्यार करते हैं। मैं नहीं चाहती कि कोई एक आदमी आकर यह सब बदल दे।” उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।



