छत्तीसगढ़

भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं में आक्रोश : सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। भाजपा की बैठक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह बैठक केवल खानापूर्ति वाली बैठक थी। बैठक में सरकार के ढाई साल के काम-काज पर एक भी सवाल नहीं खड़ा होना बताता है, बैठक में कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी गयी, केवल उनके ऊपर अपने मन की बात थोपी गयी। ढाई साल सरकार चलाने के बाद सत्तारूढ़ दल के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन और सरकार अपने चुनावी वायदों की समीक्षा करने का साहस नहीं जुटा पाई। मोदी की गारंटी के नाम से वादे भाजपा ने जनता से किये थे। भाजपा ने चुनावी बैठक में उसकी भी समीक्षा नहीं किया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री, कार्यकर्ताओं को दिमाग ठंडा रखने तथा शांति से काम करने और मीठा व्यवहार की सीख तो दे दिये लेकिन यही सीख वे अपने मंत्री मंडलीय सहयोगियों और विधायकों को क्यों नहीं देते? भाजपा सरकार का हर मंत्री तुनकमिजाज है कोई कार्यकर्ता और जनता से सीधे मुंह बात भी नहीं करता, मंत्री जनता के काम नहीं करते तो मुख्यमंत्री मौन रहते है। संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं को मन लगाकर काम करने की नसीहत देते है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ढाई साल में प्रदेश में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ। पूर्ववर्ती सरकार की 20 योजनाओं को बंद कर दिया गया तथा 17 योजनाओं का नाम बदल दिया गया। सरकार, जनता को मूलभूत सुविधायें नहीं दे पा रही, गली-गली में शराब बिक रही, नशे का कारोबार और अपराध बढ़ गया है, कार्यकर्ता सरकार की विफलता का जवाब नहीं दे पा रहे। बैठक में उनको काम करने की नसीहत देने पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश बैठक में उफान पर आ गया था। ढाई साल पूरे होने पर भी सरकार निगम मंडल आयोग, मंडी समितियों के 350 से अधिक पद भर नहीं पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker