छत्तीसगढ़

गाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला

सूरजपुरl छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के नवापारा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात गाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। यह भीषण हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कार जबलपुर से विश्रामपुर मीना बाजार आ रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे का समय रात करीब 2 से 3 बजे के बीच बताया जा रहा है। टक्कर से डिवाइडर के कई हिस्से उखड़कर दूर जा गिरे, जिससे सड़क पर मलबा फैल गया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ।

कार चालक के अनुसार, अचानक सड़क पर एक गाय सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। एयरबैग खुलने के कारण कार सवारों को केवल मामूली चोटें आईं और बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों और सड़क पर अचानक आने वाले आवारा मवेशियों से होने वाले खतरों को उजागर किया है। स्थानीय लोगों ने शहर के मुख्य मार्गों पर आवारा मवेशियों की रोकथाम और रात्रिकालीन यातायात सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker