मनोरंजन

फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में

मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे तमाम सितारे अपने अब तक के सबसे अलग अंदाज में दिख रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह के साथ उनके 20 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन इश्क लड़ाती दिख रही हैं। रोंगटे खड़े करने वाले एक्शन सीन के बीच रणवीर और सारा की रोमांटिक झलकियों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। जहां उम्र के इतने बड़े अंतर वाली एक्ट्रेस के साथ रणवीर के काम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है, वहीं एक्टर ने उन्हें लेकर खुद कुछ बातें कही हैं।

बता दें कि जहां रणवीर सिंह 40 के हैं, वहीं सारा अर्जुन 20 साल की हैं। जुलाई में जब फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था तो तभी से उनके उम्र के इस फासले को लेकर बहस छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी तीखे रिएक्शंस भी देखने को मिल रहे हैं। अब ट्रेलर लॉन्च पर फाइनली रणवीर सिंह ने इस मुद्दे पर खुद ही बातें की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker