मनोरंजन

गलत काम करने वालों की आलोचना होनी चाहिए लेकिन इससे मंदिर, भगवान राम या सनातन की पवित्रता कम नहीं होती : अभिनेता अनुपम खेर

अयोध्याl मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर बुधवार को धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचे। यहाँ उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कर अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी और दान के दुरुपयोग को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी बेबाक राय रखी।अनुपम खेर ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर बुधवार को कहा कि गलत काम करने वालों की आलोचना होनी चाहिए लेकिन इससे मंदिर, भगवान राम या सनातन की पवित्रता कम नहीं होती।

अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंचे खेर ने शूटिंग शुरू करने से पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन किए और राम मंदिर में पूजा की।उन्होंने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा से कहा, “जब किसी घर में चोरी होती है, तो घर की नहीं बल्कि चोर की निंदा की जाती है। हिंदू समाज को भी यह समझना चाहिए। गलत काम की आलोचना होनी चाहिए लेकिन इससे मंदिर, भगवान राम या सनातन की पवित्रता कम नहीं होती।”

खेर ने कहा कि भगवान राम और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिए बिना कोई भी नया कार्य शुरू नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “हमारी नई फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग अगले 10 से 12 दिनों तक अयोध्या में होगी। मैं यहां भगवान राम और भक्त हनुमान का आशीर्वाद लेने आया हूं। मैंने सभी के स्वास्थ्य और शांति के लिए प्रार्थना की है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker