छत्तीसगढ़

ऑल इंडिया लीनेस क्लब “दीपशिखा” कहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

गौरेला-( अजीत गहलोत)l  ऑल इंडिया लीनेस क्लब “दीपशिखा” जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कवियत्री शशि सुरेन्द्र दुबे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारीयों जिसमें ज्योति दुबे-अध्यक्ष ,मोनी चट्टोपाध्याय- सचिव,ज्योति तिवारी- कोषाध्यक्ष एवं सदस्य अनन्या दुबे,लक्ष्मी तुर्केल,शिखा राव,सुमन शर्मा,सुषमा बिस्वास,स्मिता गोवर्धन,गीता नेताम ,भारती नेताम, डॉ. अंबरीन सबा,रोशनी भाकरिया,प्रियंका अग्रवाल को शपथ दिलाई । संस्था के कार्य क्षेत्र एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष ज्योति दुबे ने बताया कि ऑल इंडिया लीनेस क्लब “दीपशिखा” मुख्य रूप से महिलाओं का एक समाजसेवी संगठन है, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना, महिलाओं को सशक्त बनाना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।
यह क्लब समय-समय पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन करता है — जैसे गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री प्रदान करना, स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना, वृद्धाश्रमों में सेवा करना, पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम चलाना तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना है । मुख्य अतिथि श्रीमती शशि सुरेंद्र दुबे ने कहा कि जैसा कि क्लब के नाम के साथ दीपशिखा” शब्द जुड़ा हुआ है जो अपने आप में एक प्रतीक है — वह ज्योति जो अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाती है, ठीक उसी प्रकार यह क्लब समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा और जागरूकता की रोशनी फैलाने का कार्य करता है इस जिले में क्लब द्वारा विगत वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा का कार्य किया जा रहा है जो जो सराहनीय एवं समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब की समाजसेवी गतिविधियां निरंतर जारी रहेगी और दूरस्थ ग्रामीण वनांचलों में यह क्लब जरूरतमंदों के लिए वरदान सिद्ध होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker