खेलधार्मिक

एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने यशस्वी जायसवाल

पर्थl यशस्वी जायसवाल ने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 2 छक्के लगाते ही टेस्ट क्रिकेट में कमाल कर दिया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और इतिहास भी रच दिया। दरअसल, यशस्वी ने अपनी पारी के दौरान जैसे ही 2 छक्के लगाए वो टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड ब्रैंडन मैकुलम के नाम पर दर्ज था, लेकिन अब यशस्वी उनसे आगे निकल गए। दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक यशस्वी ने 90 रन बना लिए थे और क्रीज पर डटे हुए थे।
साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में अब तक यशस्वी जायसवाल ने इस पारी में अभी तक 90 रन बना लिए हैं और वो शतक के बेहद नजदीक हैं। अभी तक उन्होंने 34 छक्के लगाए हैं जबकि साल 2014 में मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट में 33 छक्के लगाए थे। एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बेन स्टोक्स हैं जिन्होंने साल 2022 में कुल 26 छक्के लगाए थे। लिस्ट में चौथे नंबर पर साल 2005 में 22 छक्के लगाकर एडम गिलक्रिस्ट हैं तो वहीं इसी नंबर पर गिलक्रिस्ट के साथ संयुक्त रूप से वीरेंद्र सहवाग भी मौजूद हैं जिन्होंने साल 2008 में 22 छक्के लगाए थे।

टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के

34 छक्के- यशस्वी जायसवाल

33 छक्के- ब्रेंडन मैकुलम

26 छक्के- बेन स्टोक्स

22 छक्के- एडम गिलक्रिस्ट

22 छक्के- वीरेंद्र सहवाग

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने वाले बल्लेबाज आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग थे जिन्होंने साल 2003 में 141 रन की साझेदारी थी, लेकिन अब यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल दोनों से आगे निकल गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

#

Please consider supporting us by disabling your ad blocker